Watch “सी एम योगी की बड़ी बातें 2021 बजट पर एक नजर” on YouTube
Live news india.in,krishna Shriwas. youtube.com, portal news india, news tv india,

लाइव न्यूज इन्डिया । सच के साथ। बलवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बागोद स्थित देसी शराब दुकान का हेल्पर गिरीश पिता हरिनारायण तिवारी 39 वर्ष निवासी बागोद सुबह दुकान के अंदर मृत अवस्था में मिला। हेल्पर के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने मारपीट व हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार गिरीश पिता हरिनायण तिवारी(39) निवासी बागोद गांव की शराब दुकान पर हेल्परी का काम करता था। रोजाना वह समय पर घर पहुंच जाता था। लेकिन शुक्रवार को वह घर नहीं पहुंचा। दुकान पर मौजूद सेल्समेन ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे मृतक की पत्नी को फोन लगाकर कहा कि गिरीश उठ नहीं रहा है। इसके बाद गिरीश की पत्नी मोना ने अपने पति के दोस्त जीवन को फोन लगाया कि गिरीश उठ नहीं रहा है। इसके बाद जीवन शराब दुकान पहुंचा। जीवन ने बताया कि वह दुकान पर पहुंचा तो गिरीश जमीन पर लेटा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह और कान से खुन आ रहा था। इसके बाद गिरीश को बागोद शासकीय अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे बड़वाह ले जाने की बात कहीं। इसके बाद परिजन गिरीश को बड़वाह सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया।
मृतक के दोस्त ने बताया कि गिरीश ने अपनी पत्नी को रात 11 बजे फोन लगाया की कुछ देर में वह घर आ रहा है, लेकिन वह नहीं आया और वही दुकान में सो गया। इसके बाद सुबह गिरीश तो नहीं आया, लेकिन उसकी मौत की खबर आ गई। गिरीश के दो बच्चे हैं और परिवार इंदौर में रहता है। बागोद चौकी प्रभारी एसएन सोनगरा ने बताया कि बागोद में लायसेंसी ठेकेदार भारतभूषण तिवारी द्वारा शराब दुकान संचालित की जाती है। हेल्पर की मौत होने के बाद दुकान में हड़कंप मच गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने दुकान बंद कर दी।
शराब ठेकेदार भारतभूषण तिवारी ने बताया कि मृतक गिरीश पिता हरिनारायण तिवारी विगत 4 महीनों से देशी शराब दुकान पर एरिया सेल्समैन का काम कर रहा था। कई बार काम करने के बाद घर न जाते हुए दुकान पर ही सो जाता था। शुक्रवार को भी दुकान बंद कर अंदर के कमरे में सो गया। शनिवार सुबह दुकान के कर्मचारियों के जगाने के बावजूद खड़ा नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। बागोद चौकी प्रभारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा मौत कैसे हुई।
बागोद से नरेंद्र रजक की रिपोर्ट
https://youtu.be/sk3eHK-0Od8। संदिग्ध अवस्था में हेल्पर की मौत शराब दुकान पर : बागोद
वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया वन विभाग बलवाड़ा
डी एफ ओ सी एस चौहान बड़वाह के मार्गदर्शन में एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया।
जिसमें वन परि्षेत्र और ग्रामों बैठक कर वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की समझाइश दी। पॉलिथीन बैग पर के उपयोग पर प्रतिबंध, रात्रि में गस्टी के दौरान वाहन धीरे चालाए क्योंकि रात्रि में वन्य प्राणी सड़क पार करते हैं जिससे वो दुर्घटना का सिकार हो जाते है। किसानों से अपील की गई कि खेतों की मेड़ में करेंट ना छोड़े। यदि किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की कोइ गतिविधि दिखे तो तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सुचना दे।ग्राम बलवाड़ा में अंतिम दिन वन्य प्राणी की सुरक्षा की जागरूकता की रैली निकाली गई। जिसमें कोविड 19 का पूर्ण पालन किया गया।
रैली में वन परि्षेत्र अधिकारी, भूेंद्रसिंह उप्पल, डिप्टी रेंजर ब्रजमोहन शर्मा, मदनमोहन, अब्दुल खान,रानी, अनिल चौधरी, महेन्द्र कस्यप, मनीष तोमर सुरक्षा कर्मी वा स्थयी कर्मी मौजूद रहे
बलवाड़ा – क्षेत्र में फैलते कोरोना वायरस के बाद अब नगर में कोरोना वायरस का चौंकाने वाला सामने आया है | यहां एक ही परिवार में 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | इस परिवार के व्यक्ति को सबसे पहले कोरोना हुआ था और फिर परिवार के बाकी सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए | नगर में सुबह आई इस रिपोर्ट के बाद हड़कंप मच गया है | प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है | प्रशासन द्वारा लोगों को सख्त हिदायत दी गई गई की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग करें, व आवश्यकता होने पर ही बाहर निकले | इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, खाँसी, बुखार, गला दर्द या सांस लेने में तकलीफ के साथ अन्य सिम्टम्स नजर आए तो वह स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें |
बलवाड़ा से सनी रायकवार की रिपोर्ट
ct
स्कूल निर्माण गड़बड़ी का मामला उठेगा विधानसभा में
(फोटो फाइल अटैचमेंट में ऐड है |)
बलवाड़ा – राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र को विगत कुछ वर्ष पूर्व नए स्कूल भवन की सौगात दी गई थी | जिसकी स्वीकृत राशि लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपए है | जिसका निर्माण कार्य पिछले कुछ माह से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में प्रारंभ है | निर्माणाधीन भवन में बरती जाने वाली अनियमितता व घोर लापरवाही की शिकायत काफी समय से ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से की जा रही है |
इसी कड़ी में पत्रकार संघ बलवाड़ा द्वारा उपरोक्त भवन की शिकायत कलेक्टर से भी की गई है | बताते चलें ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान अमानक सामग्री और शासन की गाइड लाइन के विपरीत कार्य किया जा रहा है | इंजीनियरों की अनुपस्थिति में ठेकेदार अशोक अहिरवार व उसके लड़कों द्वारा मजदूरों से निर्माण करवाया गया है | वहीं यह बात भी सामने निकल कर आ रही है कि उपरोक्त भवन के दो नक्शे बने हैं |
पूर्व मंत्री ने किया भवन का निरीक्षण
शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व महेश्वर की विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ द्वारा निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान डॉ. साधौ भवन निर्माण में लगने वाली सामग्रियों को देखकर काफी असंतुष्ट नजर आई | साधौ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उक्त निर्माणाधीन भवन की शिकायत काफी समय से मेरे पास आ रही थी | भवन में लगने वाली सामग्रियां अमानक लग रही हैं | स्कूल भवन निर्माण में गड़बड़ी के मामले को काफी उच्च लेवल की जांच के साथ विधानसभा तक लेकर जाऊंगी |
बच्चों का जीवन अनमोल – दांगी
पत्रकार संघ के महासचिव सूरज दांगी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बच्चों का जीवन अनमोल है | जब तक इस भवन की पूर्णतः जांच ना हो तब तक स्कूल का कार्य स्थगित हो | साथ ही इसमें गड़बड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए | अगर इस मामले के लिए मुझे भूख हड़ताल और जन-आंदोलन करना पड़े तो भी में करूँगा | उपरोक्त मामले की यथाशीघ्र जांच हो |
