Watch “एक नजर घटनाक्रम :- बलवाड़ा रोजगार सहायक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला” on YouTube
इंतजार की घड़ियां हुईं समाप्त, आज से नवरात्रि प्रारंभ, जानें कलश स्थापना मुहूर्तबलवाड़ा क से आनंद श्रीवास की रिपोर्टबलवाड़ा – अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। शनिवार मतलब आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। 16 अक्टूबर तक मलमास था और 17 अक्टूबर से घटस्थापना के साथ देवी के 9 दिनों की नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज माना जाता है क्योंकि उसके बाद से एक के बाद एक त्योहारों का अम्बार लग जाता है। हालांकि इस बार कोरोना का प्रभाव जो हिन्दुस्तान में होली के मौके से दिखना शुरू हुआ था, अब दिवाली तक कामय है, इसीलिए सभी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए नवरात्रि मनाएं।कब से शुरू होगी नवरात्रि, जानें तिथियां17 अक्टूबर 2020 (शनिवार)- प्रतिपदा घटस्थापना18 अक्टूबर 2020 (रविवार)- द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा19 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- तृतीय माँ चंद्रघंटा पूजा20 अक्टूबर 2020 (मंगलवार)- चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा21 अक्टूबर 2020 (बुधवार)- पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा22 अक्टूबर 2020 (गुरुवार)- षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा23 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)- सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा24 अक्टूबर 2020 (शनिवार)- अष्टमी माँ महागौरी, दुर्गा महा नवमी, पूजा दुर्गा, महा अष्टमी पूजा25 अक्टूबर 2020 (रविवार)- नवमी मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा, विजयादशमी26 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- दुर्गा विसर्जनमां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगीशनिवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण इस दिन मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि शुरू हो जाती है। साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मां शक्ति की आराधना की जाती है। नवरात्रि पर मां दुर्गा के धरती पर आगमन का विशेष महत्व होता है। देवीभागवत पुराण के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। हर वर्ष नवरात्रि में देवी दुर्गा का आगमन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आती हैं और उसका अलग-अलग महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है। शरद ऋतु में आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।आरंभ हो जाएंगे शुभ कार्यनवरात्रि का पर्व आरंभ होते ही शुभ कार्यों की भी शुरूआत हो जाएगी। मलमास में शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है। मलमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन नवरात्रि आरंभ होते ही नई वस्तुओं की खरीद, मुंडन कार्य, ग्रह प्रवेश जैसे शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। शादी-विवाह देवउठनी एकादशी तिथि के बाद ही आरंभ होंगे। नवरात्रि में देरी के कारण इस बार दीपावली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।घटस्थापना का शुभ मुहूर्तमैय्यापुर धाम के पुजारी पं. विपिन द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रात: 6 बजकर 23 मिनट से प्रात: 10 बजकर 12 मिनट तक है।इंतजार की घड़ियां हुईं समाप्त, आज से नवरात्रि प्रारंभ, जानें कलश स्थापना मुहूर्त(फोटो फाइल अटैचमेंट में ऐड है |)बलवाड़ा – अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। शनिवार मतलब आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। 16 अक्टूबर तक मलमास था और 17 अक्टूबर से घटस्थापना के साथ देवी के 9 दिनों की नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज माना जाता है क्योंकि उसके बाद से एक के बाद एक त्योहारों का अम्बार लग जाता है। हालांकि इस बार कोरोना का प्रभाव जो हिन्दुस्तान में होली के मौके से दिखना शुरू हुआ था, अब दिवाली तक कामय है, इसीलिए सभी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए नवरात्रि मनाएं।कब से शुरू होगी नवरात्रि, जानें तिथियां17 अक्टूबर 2020 (शनिवार)- प्रतिपदा घटस्थापना18 अक्टूबर 2020 (रविवार)- द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा19 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- तृतीय माँ चंद्रघंटा पूजा20 अक्टूबर 2020 (मंगलवार)- चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा21 अक्टूबर 2020 (बुधवार)- पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा22 अक्टूबर 2020 (गुरुवार)- षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा23 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)- सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा24 अक्टूबर 2020 (शनिवार)- अष्टमी माँ महागौरी, दुर्गा महा नवमी, पूजा दुर्गा, महा अष्टमी पूजा25 अक्टूबर 2020 (रविवार)- नवमी मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा, विजयादशमी26 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- दुर्गा विसर्जनमां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगीशनिवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण इस दिन मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि शुरू हो जाती है। साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मां शक्ति की आराधना की जाती है। नवरात्रि पर मां दुर्गा के धरती पर आगमन का विशेष महत्व होता है। देवीभागवत पुराण के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। हर वर्ष नवरात्रि में देवी दुर्गा का आगमन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आती हैं और उसका अलग-अलग महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है। शरद ऋतु में आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।आरंभ हो जाएंगे शुभ कार्यनवरात्रि का पर्व आरंभ होते ही शुभ कार्यों की भी शुरूआत हो जाएगी। मलमास में शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है। मलमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन नवरात्रि आरंभ होते ही नई वस्तुओं की खरीद, मुंडन कार्य, ग्रह प्रवेश जैसे शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। शादी-विवाह देवउठनी एकादशी तिथि के बाद ही आरंभ होंगे। नवरात्रि में देरी के कारण इस बार दीपावली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।घटस्थापना का शुभ मुहूर्तमैय्यापुर धाम के पुजारी पं. विपिन द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रात: 6 बजकर 23 मिनट से प्रात: 10 बजकर 12 मिनट तक है।
Watch “शराब दुकान पर संदिग्ध अवस्था में हेल्पर की मौत : बगोद” on YouTube परिवार जन ने जताई हत्या की आशंका
लाइव न्यूज इन्डिया । सच के साथ। बलवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बागोद स्थित देसी शराब दुकान का हेल्पर गिरीश पिता हरिनारायण तिवारी 39 वर्ष निवासी बागोद सुबह दुकान के अंदर मृत अवस्था में मिला। हेल्पर के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने मारपीट व हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार गिरीश पिता हरिनायण तिवारी(39) निवासी बागोद गांव की शराब दुकान पर हेल्परी का काम करता था। रोजाना वह समय पर घर पहुंच जाता था। लेकिन शुक्रवार को वह घर नहीं पहुंचा। दुकान पर मौजूद सेल्समेन ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे मृतक की पत्नी को फोन लगाकर कहा कि गिरीश उठ नहीं रहा है। इसके बाद गिरीश की पत्नी मोना ने अपने पति के दोस्त जीवन को फोन लगाया कि गिरीश उठ नहीं रहा है। इसके बाद जीवन शराब दुकान पहुंचा। जीवन ने बताया कि वह दुकान पर पहुंचा तो गिरीश जमीन पर लेटा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह और कान से खुन आ रहा था। इसके बाद गिरीश को बागोद शासकीय अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे बड़वाह ले जाने की बात कहीं। इसके बाद परिजन गिरीश को बड़वाह सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया।
मृतक के दोस्त ने बताया कि गिरीश ने अपनी पत्नी को रात 11 बजे फोन लगाया की कुछ देर में वह घर आ रहा है, लेकिन वह नहीं आया और वही दुकान में सो गया। इसके बाद सुबह गिरीश तो नहीं आया, लेकिन उसकी मौत की खबर आ गई। गिरीश के दो बच्चे हैं और परिवार इंदौर में रहता है। बागोद चौकी प्रभारी एसएन सोनगरा ने बताया कि बागोद में लायसेंसी ठेकेदार भारतभूषण तिवारी द्वारा शराब दुकान संचालित की जाती है। हेल्पर की मौत होने के बाद दुकान में हड़कंप मच गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने दुकान बंद कर दी।
शराब ठेकेदार भारतभूषण तिवारी ने बताया कि मृतक गिरीश पिता हरिनारायण तिवारी विगत 4 महीनों से देशी शराब दुकान पर एरिया सेल्समैन का काम कर रहा था। कई बार काम करने के बाद घर न जाते हुए दुकान पर ही सो जाता था। शुक्रवार को भी दुकान बंद कर अंदर के कमरे में सो गया। शनिवार सुबह दुकान के कर्मचारियों के जगाने के बावजूद खड़ा नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। बागोद चौकी प्रभारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा मौत कैसे हुई।
बागोद से नरेंद्र रजक की रिपोर्ट
https://youtu.be/sk3eHK-0Od8। संदिग्ध अवस्था में हेल्पर की मौत शराब दुकान पर : बागोद
Watch “डी. एफ. ओ. सी. एस. के मार्गदर्शन में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया” on YouTube
वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया वन विभाग बलवाड़ा
डी एफ ओ सी एस चौहान बड़वाह के मार्गदर्शन में एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया।
जिसमें वन परि्षेत्र और ग्रामों बैठक कर वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की समझाइश दी। पॉलिथीन बैग पर के उपयोग पर प्रतिबंध, रात्रि में गस्टी के दौरान वाहन धीरे चालाए क्योंकि रात्रि में वन्य प्राणी सड़क पार करते हैं जिससे वो दुर्घटना का सिकार हो जाते है। किसानों से अपील की गई कि खेतों की मेड़ में करेंट ना छोड़े। यदि किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की कोइ गतिविधि दिखे तो तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सुचना दे।ग्राम बलवाड़ा में अंतिम दिन वन्य प्राणी की सुरक्षा की जागरूकता की रैली निकाली गई। जिसमें कोविड 19 का पूर्ण पालन किया गया।
रैली में वन परि्षेत्र अधिकारी, भूेंद्रसिंह उप्पल, डिप्टी रेंजर ब्रजमोहन शर्मा, मदनमोहन, अब्दुल खान,रानी, अनिल चौधरी, महेन्द्र कस्यप, मनीष तोमर सुरक्षा कर्मी वा स्थयी कर्मी मौजूद रहे
नगर में एक ही परिवार में 5 को कोरोना, मचा हड़कंप
बलवाड़ा – क्षेत्र में फैलते कोरोना वायरस के बाद अब नगर में कोरोना वायरस का चौंकाने वाला सामने आया है | यहां एक ही परिवार में 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | इस परिवार के व्यक्ति को सबसे पहले कोरोना हुआ था और फिर परिवार के बाकी सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए | नगर में सुबह आई इस रिपोर्ट के बाद हड़कंप मच गया है | प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है | प्रशासन द्वारा लोगों को सख्त हिदायत दी गई गई की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग करें, व आवश्यकता होने पर ही बाहर निकले | इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, खाँसी, बुखार, गला दर्द या सांस लेने में तकलीफ के साथ अन्य सिम्टम्स नजर आए तो वह स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें |
बलवाड़ा से सनी रायकवार की रिपोर्ट
ct
“पूर्व मंत्री ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण”
स्कूल निर्माण गड़बड़ी का मामला उठेगा विधानसभा में
(फोटो फाइल अटैचमेंट में ऐड है |)
बलवाड़ा – राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र को विगत कुछ वर्ष पूर्व नए स्कूल भवन की सौगात दी गई थी | जिसकी स्वीकृत राशि लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपए है | जिसका निर्माण कार्य पिछले कुछ माह से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में प्रारंभ है | निर्माणाधीन भवन में बरती जाने वाली अनियमितता व घोर लापरवाही की शिकायत काफी समय से ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से की जा रही है |
इसी कड़ी में पत्रकार संघ बलवाड़ा द्वारा उपरोक्त भवन की शिकायत कलेक्टर से भी की गई है | बताते चलें ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान अमानक सामग्री और शासन की गाइड लाइन के विपरीत कार्य किया जा रहा है | इंजीनियरों की अनुपस्थिति में ठेकेदार अशोक अहिरवार व उसके लड़कों द्वारा मजदूरों से निर्माण करवाया गया है | वहीं यह बात भी सामने निकल कर आ रही है कि उपरोक्त भवन के दो नक्शे बने हैं |
पूर्व मंत्री ने किया भवन का निरीक्षण
शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व महेश्वर की विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ द्वारा निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान डॉ. साधौ भवन निर्माण में लगने वाली सामग्रियों को देखकर काफी असंतुष्ट नजर आई | साधौ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उक्त निर्माणाधीन भवन की शिकायत काफी समय से मेरे पास आ रही थी | भवन में लगने वाली सामग्रियां अमानक लग रही हैं | स्कूल भवन निर्माण में गड़बड़ी के मामले को काफी उच्च लेवल की जांच के साथ विधानसभा तक लेकर जाऊंगी |
बच्चों का जीवन अनमोल – दांगी
पत्रकार संघ के महासचिव सूरज दांगी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बच्चों का जीवन अनमोल है | जब तक इस भवन की पूर्णतः जांच ना हो तब तक स्कूल का कार्य स्थगित हो | साथ ही इसमें गड़बड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए | अगर इस मामले के लिए मुझे भूख हड़ताल और जन-आंदोलन करना पड़े तो भी में करूँगा | उपरोक्त मामले की यथाशीघ्र जांच हो |


